पांच पांच मन लकैया लै गए बऊ (दादी) बब्बा पांच पांच लै गए काऊ के बाई औ दद्दा और पांच पांच लै जायेंगे हम औरें

*पांच पांच मन लकैया लै गए बऊ (दादी) बब्बा पांच पांच लै गए काऊ के बाई औ दद्दा और पांच पांच लै जायेंगे हम औरें*


{प्रकृति से लेते आ रहे हम , दे क्या रहे?}
 (विश्व पर्यावरण दिवस पर हुयी वृहत संगोष्ठी)
जिला चिकित्सालय झांसी , सनशाइन क्लब व मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में प्रमुख अधीक्षक डॉ पी के कटियार की अध्यक्षता , बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार के मुख्य आतिथ्य , संस्थान कन्वीनर व क्लब संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , सेवा निवृत संयुक्त निदेशक मत्स्य मा संजय शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य , समन्वयक द्वव प्राचार्या गोयनका श्रीमती पूजा मल्होत्रा जी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डी एस गुप्ता सिविल अस्पताल तथा संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दिनेश पाठक के संयोजन में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला चिकित्सालय के सभागार में पर्यावरण पर वृहत संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
   आरम्भ में अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण कर किया गया तत्पश्चात वक्ताओं ने पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु आगामी पीढ़ी को स्वच्छता , जल की मितव्ययता , पेड़ो के कटान को रोकने , प्लास्टिक प्रदूषण रोकने , वृक्षारोपण आदि पर बल देते हुए अपनी बात रखते हुए पूजा मल्होत्रा ने बच्चों को सही तरीके से जीवन शैली को जीने की बात पर निरन्तर याद कराने की बात कही। वहीं डॉ डी एस गुप्ता ने वैश्विक संधि एवं संधारणीय समाधान पर अपनी राय दी।
विशिष्ट अतिथि मान. संजय शुक्ला ने अपने मोहल्ले की नाली को भी सुचारू रूप से सफाई रखने में स्वयं के योगदान पर भी कोई शर्म की अनुभूति न होने की बात कहते हुए देश की अक्षय ऊर्जा की शक्ति को आगामी वर्षों में दो हजार मेघा वॉट करने के लिए कार्य की आवश्यकता पर बल दिया।
   राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका ने कहा प्रकृति से हम लेते ही आ रहे हैं देते क्या हैं आम तौर पर एक परिवार में तीस मन लकड़ी मात्र उनके मरणोपरांत खर्च हो जाती है किन्तु सोचने वाली बात ये है क्या हम जीवन में पांच पेड़ भी लगाकर उन्हें सहेजने का प्रयास करते हैं।
   मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार जी बड़े ही सरल और साकारात्मक शैली में गांव के लोगों के साधारण जीवन शैली को अपनाने व विलासिता से परे जीवन यापन को अधिक सुदृढ़ जीवन शैली की संज्ञा देते हुए सक्रीयता को सर्वोपरि रख जीवन को अधिक बेहतर बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी के कटियार ने पर्यावरण को संरक्षित करने की महती आवश्यकता पर बल दिया।
  कार्यक्रम में आई एम ए के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह , क्लब कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल कार्ड पैलेस , संजीव गर्ग , विजय कुमार राय , मनोज सोनी के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय की मातृशक्ति ने अतुलनीय सहयोग किया।
  संगोष्ठी का संचालन संयोजक दिनेश पाठक ने व सभी के प्रति आभार सनशाइन क्लब झांसी के सचिव अजय कुमार राय ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण