विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण

*

*विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण*
      झांसी आज दिनांक 05/06/2025, जायसवाल महिला क्लब के तत्वाधान में श्रीमती रूबी शिवहरे की अध्यक्षता एवं श्रीमती अंजू गुप्ता अवधेश शिवहरे प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल महिला क्लब उत्तर प्रदेश के आतिथ्य में विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण का आयोजन खड़े हनुमान जी मंदिर आतिंया तालाब झांसी पर किया गया।
सर्वप्रथम हनुमान जी की आरती भोग प्रसाद के साथ शरबत वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू गुप्ता शिवहरे द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने पर्यावरण के महत्व को समझते हुए हमेशा ही इसके संरक्षण पर विशेष जोर दिया है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विकास की अंधी दौड़ में सबसे ज्यादा हानि पर्यावरण को हुई है, जिससे भविष्य में मानव जीवन के अस्तित्व पर खतरा बढ़ गया है। अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए अभी से सजग रहकर पृथ्वी, जल एवं वायु में प्रदूषण से मुक्ति के उपाय करने होंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती रूबी शिवहरे ने कहा कि जितना आवश्यक पेड़ लगाना है उतना ही आवश्यक उनको बचाना भी है, आज प्रदूषण का प्रमुख कारण प्लास्टिक पालीथीन है, पृथक्करण एवं पुर्नचक्रण प्रक्रिया को बढ़ावा देकर हम कचरे को प्लास्टिक पालीथीन मुक्त कर सकते हैं। सभी उपस्थित बहनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पालीथीन को कचरे में नहीं जानें देने, पौधों को भेंट कर, घर में नर्सरी स्थापित कर, पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ली एवं सभी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जन्म दिवस के अवसर, उनको शुभकामनाएं एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर जायसवाल महिला क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती करुणा राय जी, जिला संगठन सचिव श्रीमती वंदना जायसवाल जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ रेनू शिवहरे जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कविता राय जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता जी, जिला सचिव श्रीमती नेहा राय जी, मीडिया प्रभारी श्रीमती वंदना राय जी, मीडिया सह प्रभारी श्रीमती तनुजा राय जी, श्रीमती स्नेह लता राय जी, श्रीमती ज्योति राय, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सीमा राय जी, श्रीमती कंचन राय, श्रीमती रेनू शिवहरे, श्रीमती प्रीति शिवहरे आदि जायसवाल महिला क्लब की बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीमती सुनीता शिवहरे जी ने, एवं अंत में आभार जिलाध्यक्ष श्रीमती सुरेखा जायसवाल जी ने व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया