आई.आई.एम.ए. भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया*
*आई.आई.एम.ए. भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया*
झांसी! मातृ दिवस परआई.आई.एम.ए., झांसी वूमेंस फोरम की अध्यक्ष डॉ. बृषाली यादव की अध्यक्षता में एवं सचिव डॉ.मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में आई.आई.एम.ए., झांसी के सभी सम्मानित सदस्यो ने सपरिवार रानी लक्ष्मीबाई पार्क में लक्ष्मीबाई की मूर्ति के समक्ष एकत्रित हो कर भारत मां को नमन कर एक दूसरे को मातृ दिवस की बधाई दी तत्पश्चात आई आई एम ए, झांसी के जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र पटसारिया ने कहा कि पहलगाम में कायराना आतंकवादी हमले के जवाब में भारत सरकार के निर्देशन में सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर शुरू कर पाकिस्तान के अन्दर घुसकर आतंकवादियों का खात्मा करने पर भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया और कहा कि आतंकी हमले मारे गए निर्दोष लोगों को यही सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करी गई है इस पर हर भारतीय को गर्व है और ऑपरेशन सिन्दूर का सफल नेतृत्व कर रही विंग कमांडर व्योमिका सिंह एवं कर्नल सोफिया कुरैशी ने हर भारतीय महिला का सर गर्व से ऊंचा किया है वूमेंस फोरम की अध्यक्ष डॉ. बृषाली यादव ने भारत सरकार से इतने महत्वपूर्ण व संवेदनशील प्रकरण पर टी आर पी के चक्कर में न्यूज चैनल द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए भी कानून बनाने का अनुरोध किया। तत्पश्चात समस्त चिकित्सको ने युद्ध में शहीद हुए वीर भारतीय जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करी एवं घायल सैनिको और आम जनमानस के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो ऐसी ईश्वर से कामना करी। तत्पश्चात भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारों के उद्घोष के साथ तिरंगा रैली निकाली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. क्रान्ति वर्मा, डॉ. तसनीम कौसर, उपाध्यक्ष डॉ. नीलम आनन्द, कोषाध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र सोनी, संरक्षक डॉ.बी.एस.साहू , डॉ.संजीव गुप्ता, डॉ.विक्रम आनन्द, डॉ.सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ.राम करण राजपूत, डॉ.विवेक वर्मा, श्रीमती कीर्ति सेठ, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती अपूर्वा राजपूत, श्रीमती अंजली वर्मा, अन्वी वर्मा श्री चन्द्रकान्त चतुर्वेदी इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment