स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान उ०प्र० शाखा के तत्वाधान में होली मिलन, विवाह समारोह, कवि सम्मेलन हषोल्लास के साथ सम्पन्न
स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान उ०प्र० शाखा के तत्वाधान में होली मिलन, विवाह समारोह, कवि सम्मेलन हषोल्लास के साथ सम्पन्न
झाँसी। आज लक्ष्मी गार्डन विवाह घर में नगर विधायक मा० श्री रवि शर्मा जी एवं एम०एल०सी० श्रीराम तीर्थ सिंघल जी के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री प्रदीप जैन आदित्य जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, श्री हरगोविन्द सिंह कुशवाहा राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त), श्री हेमन्त परिहार जी महानगर अध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने आपसी भाईचारा कायम रखने और आपस में सौहार्दपूर्वक रहने की अपील की, इसके साथ ही झॉसी को साम्प्रदायिक सौहार्द की नगरी बताते हुए यहाँ के निवासियों की और उनके आपसी भाईचारे की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के आयोजकों को अच्छे आयोजन के लिए बधाईयों दी कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वर्णकार समाज की बिटिया और बेटे का विवाह सम्पन्न हुआ, झॉसी नगर निवासी श्री मुकुल सोनी और यहीं की स्वर्णकार समाज की बिटिया सुश्री लक्ष्मी सोनी का विवाह मन्त्रोच्चार और सात फेरों के साथ अग्नि के सामने सम्पन्न हुआ। श्री राजू पाठक जी ने फेरों की रस्म अदायगी कराई। उपस्थित सभी जनों ने वर-वधु को आर्शीवाद देकर उनकी दीर्घ आयु और उनके सफल दायित्व जीवन की भगवान से कामना की कार्यक्रम के अगले चरण में हास्य कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रख्यात कविंगण श्री रामबिहारी सोनी, श्री राकेश सोनी, श्री बलरामः सोनी, श्री मोहनलाल सोनी (बी०एच०ई०एल०), श्री नरेन्द्र मित्र (कोच), श्री संजीव स्वर्णकार आदि ने अपनी हास्य कविताओं और चुटकुलों से लोगों का मनोरंजन किया। लोगों ने तालियों बजा बजाकर सम्मानित कविगणों को उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मा० अतिथियों का सम्मान भी किया गया इस अवसर पर संगठन के श्री योगेन्द्र वर्मा राष्ट्रीय संयोजक, शारदा शंकर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री उदय सोनी राष्ट्रीय महासचिव, श्री मुकेश सोनी, बंटी सभासद, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री रमाकान्त सोनी रम्नू जिलाध्यक्ष, श्री विनय सोनी महानगर अध्यक्ष, श्री ज्ञानेन्द्र जिज्ञासु बंदायु, चेयरमैन श्री शिवसादाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री संतोष सेनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री राजेन्द्र कुमार सोनी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री प्रमोद सोनी टिल्लू जिला चेयरमैन, श्री दिलीप सोनी महानगर चेयरमैन, डॉ० सौरभ सोनी प्रदेश अध्यक्ष म०प्र०, श्री नितिन सर्राफ युवा अध्यक्ष म०प्र०, श्री ए०बी० सोनी प्रदेश संरक्षक उ०प्र०, श्री अतुल सोनी युवा नगर अध्यक्ष, श्री अशोक सोनी युवा महानगर संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सोनी (जीतू) जी ने किया, जबकि उपस्थित सभी सम्मानितजनों का आभार श्री सोनीनगर अध्ययन ने हार्दिक रूप से व्यक्त किया
Comments
Post a Comment