गौरी फाउंडेशन ने प्राथमिक सरकारी बालिका विद्यालय बनगुआं झांसी के 90 छात्र-छात्राओं के लिए बेंच दान की तथा छात्राओं में स्टेशनरी वितरित की। गौरी फाउंडेशन ने छोटे बच्चों को बेंच देकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी

27 मार्च को गौरी फाउंडेशन ने प्राथमिक सरकारी बालिका विद्यालय बनगुआं झांसी के 90 छात्र-छात्राओं के लिए बेंच दान की तथा छात्राओं में स्टेशनरी वितरित की। गौरी फाउंडेशन ने छोटे बच्चों को बेंच देकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी,
 ताकि वे आगे बैठकर पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर बीएसए झांसी श्री विपुल शिव सागर ,बीईओ बड़ागांव , गौरी फाउंडेशन की सचिव दीक्षा द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य विवेक चतुर्वेदी, गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी उपस्थित रहे तथा छात्र-छात्राओं को निरंतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए बेंच व स्टेशनरी दान के लिए गौरी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण