श्रद्धालुओं की सेवा में दिनभर जुटी रही किटी क्लब की महिलाएं
*श्रद्धालुओं की सेवा में दिनभर जुटी रही किटी क्लब की महिलाएं*
झांसी! किटी क्लब समाजसेवी संस्था द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, हलवा पुलाव का वितरण किया गया वसंत पंचमी पर बुधवार को संगम स्नान आ-जा रहे श्रद्धालुओं का किटी क्लब समाजसेवी संस्था द्वारा जमकर स्वागत-सत्कार किया। सुबह से शहर में कई स्थानों पर भंडारे के साथ अन्य सुविधाओं का प्रबंध हुआ झांसी में रोड पर सजे कई अधिक स्टालों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूड़ी सब्जी, हलवा, खिचड़ी, पुलाव समेत निरंतर गर्म चाय के साथ बिस्किट बांटे गए किटी क्लब ने दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लिए टमाटर चाट और फुल्की का भी इंतजाम किया विनीता अग्रवाल और सुरभि यादव ने ढोकला, समोसा के साथ चिक्की का पैकट और पानी की बोतल का वितरण किया किटी क्लब समाजसेवी संस्था ने प्रसाद परोसकर पुण्य लाभ कमाया इस दौरान किटी क्लब की कई महिलाएं मौजूद रही
Comments
Post a Comment