गंगा समग्र ने की असहयों की चिंता और लेकर निकल पड़े कुंभ स्नान के लिए
गंगा समग्र ने की असहयों की चिंता और लेकर निकल पड़े कुंभ स्नान के लिए
गंगा समग्र के तहत गरीब निर्धन लोगों के लिए आस्था के सबसे बड़े केंद्र कुंभ में स्नान दर्शन आदि के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया. आपको बताते चलें कि गंगा समग्र के तत्वाधान में झांसी से आज लगभग 500 लोग कुंभ प्रयागराज के लिए रवाना हुए. यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आने जाने खाने-पीने व ठहरने आदि की व्यवस्था की गई. इस यात्रा में शुक्रवार को कुंभ स्नान के बाद प्रयागराज के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भ्रमण व दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु चित्रकूट के लिए रवाना होंगे. जहां श्री राम के मंदिरों में माथा टेक कर पुनः झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे. तीन दिन तक चलने वाली यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक परिवेश से परिपूर्ण होगी.
Comments
Post a Comment