जनपदीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता

जनपदीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता 
आज दिनांक 05.02.2025 को सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज झाँसी में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आद॰ ज़िला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा, ए आर टी ओ श्री सुजीत सिंह, निर्णायक मण्डल में उपस्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से डॉ . सुनील त्रिवेदी, डॉ . भुवनेश्वर सिंह व Dr. दलीप कुमार द्वारा एवं प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ . शालू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व माँ सरस्वती के सम्मुख माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। सड़क सुरक्षा हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय नोडल असमा ख़ान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा ने सड़क सुरक्षा के पालन हेतु सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा व यातायात संबंधी नियमों का पालन करने हेतु समझाया। ए आर टी ओ श्री सुजीत जी द्वारा सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया गया कि जीवन अनमोल है इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से बचना है तो सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करें व बच्चों को समझाया गया कि बिना लाइसेंस व हेलमेट के बिना वाहन वे कदापि न चलाए।
निर्णायक मण्डल डॉ . सुनील त्रिवेदी, डॉ . भुवनेश्वर, डॉ दिलीप द्वारा प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लोकमान्य तिलक कन्या इण्टर कॉलेज झाँसी की छात्रा आफरीन मसूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज झाँसी की छात्रा साक्षी यदुवंशी रही व तृतीय स्थान पर राजकीय इण्टर कॉलेज झाँसी का छात्र नमन चतुर्वेदी रहा, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज झांसी की छात्रा पल्लवी परिहार को प्राप्त हुआ व द्वितीय स्थान पर स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल गोसाईंपुरा की छात्रा पूज्य सक्सेना रही और तृतीय स्थान पर हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कॉलेज झाँसी का छात्र एहसान रजा रहा। क्विज प्रतियोगिता में सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज झाँसी की छात्रा केलेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर राजकीय हाइस्कूल पठारी का छात्र अंश सिंह रहा व तृतीय स्थान पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बबीना की छात्रा प्राची राजपूत रहीं। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार में ₹3000, द्वितीय स्थान पर ₹2000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को 1500रुपये विद्यार्थियों के खाते में परिवहन विभाग की ओर से धनराशि प्राप्त करा दी जाएगी। जनपदीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन व समन्वय नोडल असमा खान द्वारा किया गया व सभी का आभार प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ . शालू ने किया। प्रतियोगिता में रचना नामदेव, नीतू सिंह, प्रीति, कृति सी हयारन, श्रद्धा उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण