लुटेरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोने चांदी के जेवरात, नकदी समेत तमंचा बरामद

गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ लूट के जेवरात,नगदी सहित तमंचा कारतूस बरामद 


  झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आज लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों के सरगना समेत उनके गिरोह को दबोच लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, तमंचा, कारतूस समेत सोने चांदी के जेवरात और चालीस हजार की नकदी बरामद कर ली। पकड़े गए लुटेरों ने दो लूट की घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया है। पकड़े गए गिरोह का सरगना हरीश बजरंगी लुटेरों को पनाह देता था और उनसे घटनाएं करवाता था। एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने आज एक लुटेरों के गिरोह को दबोच लिया पकड़े गए लुटेरों में रक्सा निवासी चिंटू उर्फ अभिषेक, नई बस्ती कोतवाली निवासी जीतू कुशवाह, शिवपुरी निवासी आकाश तोमर और लखन पटेल बताए। पुलिस टीम इनसे गहराई से पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि वह लोग लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम देते है, लूटे गए माल का आधा हिस्सा बिजौली निवासी हरीश बजरंगी को देते है जो उन्हें पुलिस से भी बचाने ओर उन्हें पनाह देने का काम करता है। पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि 28 दिसंबर को बिजौली के ग्रोथ सेंटर में रहने वाले मयंक झा के घर हुई लूट डकैती की घटना की योजना हरीश बजरंगी ने ही बनाई थी। हरीश बजरंगी को यह जानकारी हुई थी कि उसका पड़ोसी मयंक झा के घर सोने का कलश है, इसी को लूटने के लिए हरीश ने उन्हें अपने घर बुलाया था और सभी को तमंचे कारतूस उपलब्ध कराकर लूट की घटना करवाई थी। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की हरीश बजरंगी को भी दबोच लिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चार तमंचे, छ कारतूस, चालीस हजार की नकदी, ढाई लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात सहित एक लूटी गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई बाइक को जीतू कुशवाह ने मथुरापुर रोड से 20 जनवरी को कुलदीप प्रजापति के सर पर पत्थर मारकर उसे घायल कर लूटी थी। पुलिस टीम अभी पकड़े गए सभी बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण