द चिल्ड्रेंस अकेडमी स्कूल महाराज सिंह नगर पुलिया नंबर नौ झाँसी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

द चिल्ड्रेंस अकेडमी स्कूल महाराज सिंह नगर पुलिया नंबर नौ झाँसी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
जिसमें शुरुआत में राष्ट्रगान और पीटी के बाद प्रिंसिपल आरिफ़ा अतीक ने सभी का स्वागत किया । इस के बाद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ।जिसमें 100मीटर दौड़ में लडकों
रिज़वान ,आयुष ,दीपांशु तथा लड़कियों इलमा, अर्शी,दिव्यांशी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।बैक रेस में लड़को ह्ररदयांश ,जैनुल ,सुल्तान ने ,मेंढक दौड़ में रिज़वान , आयुष ,अल्फैज़ ने एवं लेमन रेस में सानिया ,मायरा निजाम एवं निदा ने , ग्लास फ़िल रेस में अदीवा , सिदरा,काव्या , कलैक्ट द बौल में माहिर, उबैद ,अरसलान रजा एवं लड़कियों में मायरा खान, मायरा परवीन,नायरा मंज़ूरी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।रिले रेस में रिषभ व दिव्यांशी, फ़ाज़िल व इलमा , मोहसिन व सानिया की जोड़ी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया प्ले सेंटर व नर्सरी के बच्चों ने बोलिंग गेम , बकेट बॉल गेम में अवान ,अरिशफ़ा ,अरसलान व रेयान्श ने जीत हासिल की ।म्यूज़िकल बॉल , डांसिंग चेयर ,हरडल रेस में दिव्यांशी , देव एवं रिज़वान विजय रहे। समारोह के अतिथि डॉक्टर तनवीर अहमद ,वहीद ख़ान ,प्रमोद चोपड़ा, मुहम्मद सलीम, हमीद खान,मोहम्मद कामरान ,इरम सलीम, अर्चना चोपड़ा, मंजू सिंह, गीतू सभानी ने समारोह की गरिमा बढ़ायी और बच्चों को पुरस्कृत किया । निर्णायक टेबल का संचालन मुहम्मद कामरान अंसारी ने किया ।स्कूल स्टाफ़ ग़ज़ाला परवीन , हिमानी शाक्या , अंजली शाक्या,अलीशा बानो ,पि्रया ,ज़ेबा , शाज़िया अली , कामिनी शाक्या, लक्की ने अपना योगदान दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।अंत में स्कूल डायरेक्टर मोहम्मद अतीक अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण