वीर भूमि का राहुल खंताल बन रहे किसानों के सारथी

वीर भूमि का राहुल खंताल बन रहे किसानों के सारथी 
बुंदेलखंड की वीर भूमि झांसी के निवासी राहुल खंताल किसानों के लिए सारथी बनने का काम कर रहे हैं। जी हां आप सही सुन रहे हैं, राहुल खंताल ने किसानों की परेशानी को भांपते हुए आधी रात मूंगफली केंद्र पर पहुंच कर रियल्टी टेस्ट किया। राहुल के अनुसार भाजपा शासन में किसानों के लिए जहां एक और 6783 रुपए की एमएसपी रखी है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसको पलीता लगा रहे हैं।लेकिन अब इन सभी व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए आला अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया जा चुका है। इसको लेकर शासन और प्रशासन से वार्ताओं का दौर जारी है। जैसा कि राहुल बुंदेलखंड की राजनीति का उभरता हुआ चेहरा है और समाज सेवा में भी यह नए आयाम बना रहे है। तो दिनों दिन ये आम जनता के हृदय में अपनी अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। राहुल का कहना है कि वे न केवल भारतीय संस्कृति से जुड़े रहना चाहते हैं बल्कि वे राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी जनता के लिए विकास करना चाहते हैं। मौजूदा समय में मूंगफली का क्रय विक्रय सुर्खियों का विषय बना हुआ है। ऐसे में राहुल आधी रात तक किसानों की मदद कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण