साहब : छोटे भाई की पत्नी करना चाहती है मेरी सम्पत्ति पर कब्ज़ा

साहब : छोटे भाई की पत्नी करना चाहती है मेरी सम्पत्ति पर कब्ज़ा

पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 
झाँसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चार खम्भे के पास रहने वाला विनोद सहगल अपने परिवार के साथ तहसील दिवस में पहुंचा. जहां उसने प्रार्थना पत्र देते हुए अधिकारियो को अपनी पीडा सुनाई.
विनोद का आरोप है कि उसके भाई की पत्नी उसके मकान पर कब्ज़ा करना चाहती है, जिसके चलते उसके मकान में अपना ताला डाल दिया है.

विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है.
उसका बेटा और बहू बाहर रहते है, वह अपने बेटे और बहू से मिलने बाहर गया हुआ था, जैसे ही वह लौटकर आया तो उसके मकान के ताले बदले हुए थे. उसके भाई की पत्नी ने उसके मकान पर अपने ताले डाल दिए.
जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर उसे घर से भगा दिया गया.
अब विनोद और उसका परिवार दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है.
जिसके चलते वह और उसका परिवार काफी परेशान है.
अधिकारियो की चौखट पर न्याय के लिए पहुंच रहा है.

प्रार्थना पत्र के माध्यम से विनोद ने जिलाधिकारी से अपने मकान को कब्ज़ा मुक्त कराए जाने तथा कानूनी कार्यवाई किए जाने की मांग की.

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण