जरूरतमंदों के लिए, रेन बसेरों में आकर रह रहे राहगीरों के लिए, एवं बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर कंबल वितरण किया गया
सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ डी सी सर ने एक मीटिंग ली थी, जिसमें उन्होंने सभी संस्थाओं से इस कड़कड़|ती ठंड में ठंड से बचने के लिए सड़क पर सो रहे जरूरतमंदों के लिए, रेन बसेरों में आकर रह रहे राहगीरों के लिए, एवं बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर अज्ञातवासियों के लिए थोड़े-थोड़े कंबलों का सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया था!
मानव सेवा समिति ने भी डी सी सर को समिति की तरफ से 11 कंबलों का सहयोग करने का आश्वासन दिया था!
इसी श्रृंखला में समिति के अध्यक्ष सीता वर्मा, दिनेश वर्मा एवं डॉक्टर रूप कुमार ने बीती रात एस डी एम मैम एवं अंजलि भयाना सहित रेड क्रॉस टीम के साथ कुछ कंबल रात को बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशनों पर वहां रह रहे जरूरतमंदों को, और बाकी के कंबल रेड क्रॉस टीम को समर्पित कर दिए ताकि वह आगे आने वाले दिनों में जरूरतमंदों तक उन कंबलों को पहुंचा सके!
🙏🙏
Comments
Post a Comment