भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पूरे देश में जयंती मनाई जा रही है

आज दिनांक 23 दिसंबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पूरे देश में जयंती मनाई जा रही है
 इस उपलक्ष में राष्ट्रीय लोकदल जिला झांसी के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा ने पूरी जिला कार्यकारिणी के साथ सिंचाई विभाग बेतवा भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा उपस्थित रहे उन्होंने श्राद्धये चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चौधरी साहब के सादगी भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किसानों के हक में ले लाए कानून का वर्णन किया। इसके बाद सिंचाई विभाग बेतवा भवन प्रांगण में प्रतिमा के सामने रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक कर श्राद्धये चौधरी चरण सिंह जी द्वारा जनकल्याण एवम किसान भाइयों में के लिये किये कार्यों को याद किया। उक्त बैठक में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा ने की जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय संगठन महासचिव बुंदेलखंड क्षेत्र मनोज बुधौलिया एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लियाकत अली उपस्थित रहे उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष रालोद बृजमोहन सिंह के सार्थक प्रयास से अतिथिगण के समक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद सिकंदर, आलोक गोस्वामी पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवम आचार्य शिरोमणि सिंह राजपूत प्रदेश प्रभारी आल इंडिया किसान यूनियन ने अपने साथियों सदरुल हसन, दीपेंद्र सिंह राजपूत, बृजपाल राजपूत, धीरज राजपूत संजय पाल, राज पंडित, विनीता, पुष्पा, मेघना खत्री, लक्ष्मी सैनी आदि दर्जनों लोगों को रालोद जी सदस्यता ग्रहण करायी। बैठक के बाद मदर टेरेसा दिव्यांग आश्रम में रालोद कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों को फल मिठाई बिस्कुट आदि का वितरण किया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से अनिल त्रिपाठी,अंचल अरजरिया,बृजबाला श्रीवास्तव,सरदार कुलवंत सिंह खालसा,नेहा बहल, अनिता खरे,अनिल मौर्य, मयंक खत्री, विपिन सिद्दार्थ,पवन मिश्रा, राजेश कुमार नायक,सौरभ सिंह बुंदेला, विश्वजीत सिंह, सरदार विजय सिंह, शुभम जैन,जितेन्द्र बागवार, सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र गोला,रंजीत रायकवार,हैरान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित भार्गव ने किया एवम अंत में सचेन्द्र सिंह सोनू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण