पुरातन छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. विजय पहारिया ने विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया......

पुरातन छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. विजय पहारिया ने विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया......

आज माननीय विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी के जन्म दिवस के अवसर पर विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय पहारिया एवं उनके साथियों ने माननीय विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी को माल्यार्पण कर शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया इस अवसर पर डॉ. विजय पहारिया ने कहा कि माननीय विधायक जी का शिक्षा के क्षेत्र में झांसी में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण योगदान है उत्तर प्रदेश विभिन्न जिलों में डॉ.बाबूलाल तिवारी द्वारा बहुत सारे महाविद्यालय खोले गए हैं, ग्रामीण अंचलो के वे छात्र जो आर्थिक कारणों से शहर में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे उनके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालय दखोलने का काम किया है। जो छात्र गरीब हैं आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको निशुल्क शिक्षा देने का काम किया है प्रदेश के लाखों विद्यार्थी इन महाविद्यालय से लाभान्वित हुए हैं उत्तर प्रदेश को यह सौगात डॉ.बाबूलाल तिवारी जी द्वारा तोहफे के रूप में दी गई है, विधायक डॉ.बाबूलाल तिवारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी कार्य बड़ा नहीं होता युवाओं के लिए कहा कि जब तक आप विद्यार्थी हैं विद्या अर्जन ही आपकी सबसे बड़ी पूजा है आपका सबसे बड़ा काम है युवाओं को राजनीति में आना चाहिए क्योंकि देश में लोग राजनीति से एक दूरी बना लेते हैं इसलिए पढ़े-लिखे विद्यार्थियों को राजनीति में पढ़ाई के साथ साथ सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभानी चाहिए। अन्याय और अनैतिक गतिविधियों का सदैव विरोध करना चाहिए। इस अवसर पर एड.अनिल पाठक, प्रदीप गुप्ता रानीपुर पूर्व पार्षद, रंजीत प्रजापति, शैलेंद्र राय, रंजीत शर्मा, जावेद हुसैन, बालमुकुंद अग्रवाल महेश से भरे सौरभ ठाकुर सोमेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण