चालकों को बताए यातायात नियम, पालन के निर्देश दिए
*चालकों को बताए यातायात नियम, पालन के निर्देश दिए*
झांसी ! सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है चालकों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई आरटीओ एवं बस यूनियन के अध्यक्ष एवं महासचिव ने चालकों को सड़क पर नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज शुक्रवार को चालकों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हमेशा नियम का पालन कर वाहन चलाने को प्रेरित किया गया बस यूनियन की ओर से बस स्टैंड पर कार्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बस, ट्रक, आटो, ई-रिक्शा व टैक्सी चालकों तथा यूनियन के पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया। उन्हें सड़क पर अपनी लेन में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने तथा मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने व ओवर स्पीडिंग न करने के लिए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन न करने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इससे लोगों जहां हादसे का शिकार हो जाते हैं तो कई बार लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ जाती है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियम का पालन करना बेहद जरूरी है इस दौरान अनूप यादव,राजीव अग्रवाल,मोहम्मद जावेद, हाशिम अली, राय शर्मा, पप्पू रॉयल, मंसूर अहमद मंसूरी, शिव प्रताप तिवारी, भूपेंद्र खत्री, जुगल किशोर कुशवाहा, राशिद पठान, चौबे आदि लोग उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment