डॉ. विजय पहारिया के सानिध्य में हुआ बॉलीवुड गरबा नाइट धूमधाम से संपन्न.......

डॉ. विजय पहारिया के सानिध्य में हुआ बॉलीवुड गरबा नाइट धूमधाम से संपन्न.......


(कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के आने पर उनका भी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया)
पी जे एस इंस्टीट्यूट एवं एस वी एन अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर होटल हाईवे में धूमधाम से डांडिया महोत्सव मनाया गया

 कार्यक्रम के संरक्षक डॉ विजय पहारिया ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से हम लोग लगातार नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर डांडिया नाइट का आयोजन करते हैं जिसमें भारत के विभिन्न परिधानों में बच्चे महिलाएं वह युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं और कभी गुजराती गरबा कभी बॉलीवुड गरबा विभिन्न प्रकार से डांडिया नाइट का आयोजन करते हैं मां दुर्गा की आराधना आस्था विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक नवरात्रि के त्यौहार में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह से पूजा अर्चना की विधा उपयोग में लाई जाती है उसमें से एक गरबा या डांडिया है कहते हैं की माता रानी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं, पेजेस इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर रवि गुप्ता और एवीएन अकादमी के डायरेक्टर पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे व युवा लगभग 1 महीने से डांडिया की प्रैक्टिस करते हैं जिसके लिए उन्हें बकायदा ट्रेनिंग दी जाती है ट्रेनिंग देने का काम सौरभ सिंह द्वारा किया जाता है। रवि गुप्ता और पुनीत श्रीवास्तव बहुत मेहनत करके इस प्रोग्राम को आयोजित करते हैं जिसके लिए वो वर्ष भर तैयारी करते रहते हैं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ बाबूलाल तिवारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, ब्लड बैंक ग्रुप के इंचार्ज डॉ.एम.एल आर्य, प्रदीप गुप्ता रानीपुर, पूर्व पार्षद,आनंद गुप्ता, संजय पहारिया (सहकार भारती) बेबी इमरान, मोनालिका मांझी, सुनंदा श्रीवास मयंक अनुरागी आदि उपस्थित रहे डांडिया महोत्सव के दौरान बजरंग दल एवं हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम के दौरान आए तो उनका भी स्मृति चिन्ह देकर डॉ. विजय पहारिया द्वारा स्वागत किया गया, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि संस्कृति और परंपरा के अनुसार कोई भी प्रोग्राम होता है तो हम उसका समर्थन करते हैं हमें कोई आपत्ति नहीं है, उन्होंने डांडिया महोत्सव के लिए बधाई दी, कार्यक्रम का संचालन रवि गुप्ता ने किया और आभार सौरभ सिंह ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण