डॉ. विजय पहारिया के मुख्य आतिथ्य मे हुआ बचपन स्कूल में वार्षिक महोत्सव संपन्न......

डॉ. विजय पहारिया के मुख्य आतिथ्य मे हुआ बचपन स्कूल में वार्षिक महोत्सव संपन्न......

पंचवटी स्थित जे आर जे के एकेडमी बचपन स्कूल में सातवां वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ डॉ विजय पहारिया ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती को माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया स्कूल के संचालक प्रदीप ओमहरे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी स्कूल में वार्षिक महोत्सव करवाया गया जिसमें बच्चे विभिन्न परिधानों में विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देते हैं स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती स्वाति गौर ने बताया की वार्षिक महोत्सव को सफलतापूर्वक करवाने के लिए लगभग एक महीने कड़ी मेहनत करनी पड़ती है छोटे-छोटे बच्चों के लिए ड्रेस तैयार करवाना उनका मेकअप करवाना उनके लिए स्क्रिप्ट लिखना और उनको कार्यक्रम की रिहर्सल करवाना यह सब काम के लिए काफी तैयारी करनी पड़ती है स्कूल की प्रबंधक श्रीमती रीना राय ने बताया कि बच्चों को पूरे देश के बारे में देश के इतिहास, भूगोल,राजनीति सेना,पुलिस और सामाजिक मुद्दे के बारे में हम इन प्रोग्राम के माध्यम से आसानी से समझ पाते हैं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय पहारिया ने अपने भाषण में कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपने संस्कारों और संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं देश का इतिहास देश के महापुरुष देश की सेना और समाज के ज्वलंत मुद्दों को बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम मंचन किया जो बहुत शानदार रहा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है उनमें नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है विभिन्न प्रस्तुतियों की तैयारी करने से शारीरिक व्यायाम भी हो जाता है और कुछ नया सीखने को मिलता है इन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के टैलेंट को निखारने में सहायता मिलती है, बच्चों को विभिन्न त्योहारों, परिधानों, महापुरुषों और उनकी जीवन गाथा को जीवंत रूप से देखने का मौका मिलता है कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माता-पिता और टीचर काफी खुश और उत्साहित थे, कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती स्वाति गौर ने किया और श्रीमती रीना राय ने आभार व्यक्त किया इस दौरान कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष इंजी अमित सिंह जादौन, मनोज बुंदेला, रंजीत प्रजापति, राहुल गुप्ता, आनंद गुप्ता, अमित साहू, प्रदीप गुप्ता सत्यम राय, आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण