आसरा एनजीओ द्वारा हरियाली तीज उत्सव आयोजित

*आसरा एनजीओ द्वारा हरियाली तीज उत्सव आयोजित* 
झांसी! आसरा एनजीओ द्वारा आज हवाना होटल में हरियाली तीज उत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा शर्मा आसरा एनजीओ द्वारा बीजेपी महिला प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष अंजलि जी के मुख्य आतिथ्य होटल हवाना में संपन्न हुआ हरियाली तीज उत्सव हार्दिक स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अंजलि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। महिलाओ ने सोलह श्रृंगार करके नृत गाने गेम व बुंदेली गानों को भी गाया व डांस किया एनजीओ की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने सभी सखियों का स्वागत हांथ में चूड़ी माथे पर बिंदी व मेंहदी से किया श्रावण के इस पावन महीने में सभी सदस्याओं ने मनमोहक नृत्य, कविता मिमिक्री तथा भजन आदि के सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शिव पार्वती गणेश जी व कार्तिकेय के रूप में बच्चों ने मन मोह लिया सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अखंड सौभाग्य का व्रत हरियाली तीज या श्रावणी तीज मनाया जाता है। यह शिव और पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस समय प्रकृति पूरी तरह से हरियाली की चादर ओढ़े रहती है। इस बार हरियाली तीज व्रत सावन मास का ये महीना दान पुण्य के लिए खास माना जाता है अकेले इस एक महीने में एक साथ कई व्रत होते हैं। इसी में एक सावन की हरियाली तीज है। पति की उम्र लम्बी हो इस कामना के साथ सुहागिनें हरियाली तीज पर व्रत रखती हैं

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण