निशा अग्रवाल बनीं जन परिषद झांसी की उपाध्यक्ष
*निशा अग्रवाल बनीं जन परिषद झांसी की उपाध्यक्ष*
झांसी! अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद की यूपी वूमेन विंग वि की महासचिव एवं मिसेज वर्ल्ड वाइड भूमिका सिंह की अनुशंसा पर संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी ने समाजसेविका निशा अग्रवाल (निशा मेकओवर टंडन रोड सीपरी बाजार झांसी) को जन परिषद के झांसी वूमेन विंग चैप्टर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है निशा अग्रवाल के इस मनोनयन पर संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की हैं।
Comments
Post a Comment