केंद्रीय विद्यालय में फुटबॉल क्लब का शुभारम्भ हुआ

*संभागीय फुटबॉल क्लब का शुभारम्भ ब्रिगेडियर आर. सत्यनारायणन किया* 

 *केंद्रीय विद्यालय में फुटबॉल क्लब का शुभारम्भ हुआ* 
झांसी! पी. एम. श्री केन्द्रीय विघालय क्रमांक 01 झांसी में आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को संभागीय फुटबॉल क्लब आगरा संभाग (8 से 10 जुलाई) का शुभारम्भ हुआ। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि विघालय प्र स. अध्यक्ष ब्रिगेडियर आर. सत्यनारायणन एवं नामित अध्यक्ष कर्नल सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलन किया प्राचार्य नरेश बाबू अग्रवाल ने विभिन्न विघालयो से आई अंडर 17 की 9 टीमों तथा अंडर 14 की 8 टीमों व उनके अनुरक्षकों को खेल भावना का संदेश देते हुए शुभकामनाये दी। प्रभारी उमेश चंद्र शाक्य नें प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों व निर्धारित कार्यक्रम से अवगत कराया । उद्घाटन मैच अंडर 17 के तहत के.वि.क्र. 01 झांसी व के.वि.क्र. एन. एन. गाजियाबाद के बीच हुआ जो ड्रा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री संतोश कानडे के निर्देशन में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मृदु त्रिपाठी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में उप प्राचार्य अनिल अग्रवाल, मुख्य अतिथि लविषा तायल, शिक्षक रमेश चंद्रा, डी. के तिवारी, नरेंद्र परमार, श्रीमती रंजना उपाध्याय, श्रीमती मेघा पोल, श्रीमती मंजू बाजपेयी, लोकेश बाजपेयी,के. के. कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण