हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया ज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया ज्ञापन
झांसी! कोतवाली थाना क्षेत्र में पप्पे राईन की चाकू से हमले के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया है घायल के परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर c.o सिटी को ज्ञापन दिया है। बता दें कि इतवारी गंज में रहने वाले पप्पे राईन को 21 मई 2024 को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था घायल पीड़ित की पत्नी ने आजाद उर्फ टी. टी, शाहरुख उर्फ टमाटर एवं दो अज्ञात पर आरोप लगाया था मगर पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। घायल पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी मिलने के बाद से पप्पे राईन का परिवार दहशत में है। अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह उनके साथ भी कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण