भारत रत्न के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान*

*भारत रत्न के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान* 
झांसी! भारतीय एकता सद्भावना मिशन के तत्वावधान में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए प्रभुदायल ने बताया कि भारत रत्न भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे। उन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। अंबेडकर की जयंती के मौके पर आज जुगनू मैरिज हॉल प्रेमनगर में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र से प्रबुद्धजन उपस्थित हुए। संविधान पर चर्चा हुई समरसता-बंधुत्व को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। उनके उच्च आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। शिक्षा और समानता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुजफ्फर अली, ग्लैडी बाबा, लल्ला मास्टर, अनिल कुमार, शमी हैदर, सिद्धार्थ अहिरवार, अलका कुशवाहा, बालकिशन, वीरू साहू, रमजान खान, फिरोज खान, मोहम्मद अनीस सकलैनी, गुलाब सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, नंदनी रायकवार, सुमन रायकवार, माधवी पुनीत, अनुप्रिया गौतम आदि ने विचार प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षक नेता अब्दुल नोमान और आभार जिलाध्यक्ष माबूद अली ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण