झांसी मनस्विनी द्वारा सप्तमी पर कन्या पूजन.

झांसी मनस्विनी द्वारा सप्तमी पर कन्या पूजन.!!

आज झांसी मनस्विनी द्वारा नवदुर्गा के उपलक्ष्य में सप्तमी के अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रजनी गुप्ता ने कहा नवरात्रि के दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन करते हैं।जो भी भक्त विधि-विधान से माता की पूजा आराधना करते हैं और कंवारी कन्याओं का पूजन करते हैं उन्हें माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कन्या पूजन करने से माता की कृपा आप पर बनी रहती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि रहती है। ऐसा करना आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान को भी बढ़ाता है।
सीपरी के रस बहार स्थित बालाजी मंदिर में 200 से भी ज्यादा कन्याएं आज पूजन के लिए शामिल हुई। 
रजनी गुप्ता ने सभी को टीका लगाकर भोजन के लिए आमंत्रित किया।कार्यक्रम संयोजिका रागिनी राजपूत ने कन्याओं के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई। राखी बुधराजा ने सभी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई। निधि नगरिया द्वारा पर्स, रश्मि द्वारा क्लिप्स, संयोगिता द्वारा बिस्किट, चिप्स इत्यादि बांटे गए
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता कल्पना सेठ रागिनी राजपूत निधि नगरिया संयोगिता सेन रश्मि महेंद्रु राखी बुधराजा मोनिका गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण