तन पे सालू रंगीलो, तो अंगिया जड़ाव की रे। हाथों में चुड़ला पहना

तन पे सालू रंगीलो, तो अंगिया जड़ाव की रे। हाथों में चुड़ला पहना
 
झांसी! उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज प्रभा होटल में नवरात्रि के उपलक्ष में गंगा उत्सव मनाया गया यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
रजनी गुप्ता ने कहा कि गणगौर पर्व होली के बाद मनाया जाता है: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंगों का त्योहार मनाया जाता है।
गणगौर पर्व पर विशेष गीत भी गाए जाते हैं गणगौर या गौर माता एक स्थानीय देवी और भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती का एक रूप हैं कार्यक्रम में सभी सदस्याएं सोलह श्रृंगार करके कार्यक्रम में शामिल हुई तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी ने गणगौर माता के गीत गाए और साथ में पूजन किया कार्यक्रम में अध्यक्ष रजनी गुप्ता चेयरमैन वसुधा प्रेमानी रश्मि महेंद्रू कल्पना सेठ विनीता नगरिया निधि नगरिया सीमा तिवारी मधु अग्रवाल नेहा झा रजनी सेठ सोनम गुप्ता रेनू शुक्ला राम श्री बरसैंया प्रीति शर्मा इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजिका प्रीति शर्मा ने सभी को सुहाग सामग्री भेंट की तथा कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण