राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ मनोज को मिला साहित्य गौरव सम्मान

*राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ मनोज को मिला साहित्य गौरव सम्मान* 
 *लखनऊ में 3 मार्च को किया जायेगा सम्मानित* 
रिपोर्ट-- राशिद पठान
झाँसी! राजकीय कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश ने राजकीय संग्रहालय , झांसी के उपनिदेशक डॉ मनोज कुमार गौतम को साहित्य लेखन के लिए साहित्य गौरव 2023- 24 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। है। उन्हें यह सम्मान 3 ना मार्च को लखनऊ में होने वाले संस्थान के वार्षिक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
राजकीय कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा सम्मान के लिए झाँसी के जिन सरकारी कर्मचारियों को चयनित किया गया है उनमें राजकीय संग्रहालय गोरखपुर से वर्ष 2023 में स्थानांतरित होकर झांसी आए उपनिदेशक डॉ मनोज कुमार गौतम ने पुरातत्व पर कई पुस्तकें लिखी हैं एवं पुरातत्व सरंक्षण पर शोध किया है।
डॉ गौतम वह पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट कार्यशैली के जाने जाते हैं।संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राजकीय कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष ऐसी विभूतियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने सरकारी सेवा में रहकर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण