वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, चालाकों को किया जागरूक: मुकेश राजपूत

*वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, चालाकों को किया जागरूक: मुकेश राजपूत* 
झांसी! कोहरे में हादसों को रोकने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। इस दौरान टी एस आई मुकेश राजपुत द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को जागरूक किया
धुंध में सड़क हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। छोटे-बड़े कामर्शियल वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। धुंध के मौसम में कम दृश्यता के चलते दुर्घटना ना हो इसके लिए जागरूक किया। यातायात टी एस आई मुकेश राजपूत ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे ही कोहरा भी बढ़ेगा। कोहरे के कारण आगे वाले वाहन नजर नहीं आते हैं, इस वजह से लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिसे देख उनकी टीम ने वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप भी चिपकाने शुरू कर दिए हैं

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण