कोचिंग संस्थान में विदाई समारोह का आयोजन*

*कोचिंग संस्थान में विदाई समारोह का आयोजन*
झांसी! केमेस्ट्री प्वाइंट कोचिंग संस्थान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया समारोह में दसवीं वर्ग व 12वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर छात्रों को उपहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शिक्षक नीति शर्मा ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और परीक्षा में बेहतर अंक लाने की बात कही। साथ ही कोचिंग के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर केमेस्ट्री प्वाइंट कोचिंग के संचालक नीति शर्मा ने बच्चों को बताते हुए यह कहा की हमारा संस्थान लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है की इस वर्ष भी उनके संस्थान के बच्चे पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी आगे बताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संस्थान बच्चों को सिर्फ बेहतर शिक्षा ही नहीं बेहतर संस्कार भी प्रदान करता है। ताकि वह सिर्फ अपने परीक्षा में नहीं बल्कि अपने जीवन व अपने समाज में भी एक बदलाव ला सके। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक मंसूर आलम व अन्वेषक पांडेय ने बच्चों को नई नई व अपने समाज में भी एक बदलाव ला सके। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक भारतेंदु व अंकित वर्मा ने बच्चों को नई नई सीख दी। साथ ही बताया कि जीवन में कभी भी इमानदारी का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं तैयारी में कोई चूक नहीं करनी चाहिए इस असर पर बच्चों के द्वारा बताया गया कि उन्हें कोचिंग संस्थान की कमी महसूस होती रहेगी। यहां की शिक्षा व यहां का माहौल उन्हें बड़ा याद आएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों का धन्यवाद भी किया। वहीं नम आंखों से सबसे विदाई ली। कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक नीति शर्म ने बच्चों को उपहार देकर उन्हें विदा किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण