उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला मंडल द्वारा संक्रांति और लोहड़ी पर उत्सव मनाया गया

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला मंडल द्वारा संक्रांति और लोहड़ी पर उत्सव मनाया गया
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज यात्रिक होटल में लोहड़ी और संक्रांति पर उत्सव मनाया गया
महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व पर सभी ने पंजाबी थीम पर कार्यक्रम आयोजित कियाकार्यक्रम में लोहड़ी के उपलक्ष में सभी ने पंजाबी धुनों पर अलग-अलग परफॉर्मेंस दिए कार्यक्रम में पंजाबी क्वीन मधु अग्रवाल को स्पेशल गिफ्ट दिया गया। अलग-अलग गेम्स में नेहा झा अलका मित्तल अनीता वासुदेव सीमा तिवारी सोनम गुप्ता विजयी रहे।
रजनी गुप्ता ने कहा लोहड़ी उत्साह और उमंग से सिंचित सकारात्मकता का एक महान पर्व होता है। लोहड़ी के लोकगीत संगीत के सुरीले सुरों से मन को शांति पहुंचाते हैं। लोहड़ी के दिन एक आवाज़ में कहें कि समाज में व्याप्त हर प्रकार की बुराई से लड़ाई, हम सब मिलकर लड़ेंगे। लोहड़ी पर्व है सकारात्मकता और नई शुरुआत का..
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता रेनू शुक्ला सोनम गुप्ता रश्मि महेंद्रु अनीता वासुदेव अनामिका टंडन प्रियंका सेठ सीमा तिवारी पल्लवी चतुर्वेदी राम श्री बरसिया रजनी सेठ नेहा झा स्वीटी अरोरा विनीता नगरिया अलका मित्तल इत्यादि शामिल हुए ।कार्यक्रम के अंत में रजनी गुप्ता व संयोजिका रेनू शुक्ला ने सभी को रेवड़ी मूंगफली पॉपकॉर्न इत्यादि मिष्ठान भेंट किया तथा कार्यक्रम के अंत में रेनू शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण