स्टार्टअप मेला लगाकर बी आई ई टी झाँसी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया
स्टार्टअप मेला लगाकर बी आई ई टी झाँसी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया
बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर स्टार्टअप मेला का आयोजन किया गया। स्टार्टअप के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनक्यूबेशन सेंटर में लगी प्रदर्शनी में छात्रों व वहां मौजूद लोगों ने उत्पादों के बारे में जाना और खरीदारी की।इस अवसर पर इनक्यूबेशन सेंटर की निदेशक प्रो शहनाज अयूब ने स्टार्टअप को आईडियेशन , प्रोटोटाइप , सीड मार्केटिंग ग्रांट के लिए प्रस्तुति कैसे होनी चाहिए इसका मार्गदर्शन किया। कुछ स्टार्टअप ने उनके कार्य की प्रस्तुति की , कुछ ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए l छात्र छात्राओं ने स्टार्टअप से संवाद कर उनकी कंपनी की कार्यप्रणाली को समझा। संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेन्द्र सिंह ने सभी स्टार्ट अप का प्रोत्साहन किया और उन्हें निरंतर यथासंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। ऐसी प्रदर्शनियों से नवोन्मेष के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलती है।
Comments
Post a Comment