ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल एवं कानूनगों तथा पंचायत सहायक एवं जनपद के समस्त स्कूलों/डिग्री कालेज के एक-एक अध्यापकों, कुल 3180 लोगों को प्रशिक्षित किया जाना था जिसके सापेक्ष 2872 उपरोक्त प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण अपनी सराहनीय सहभागिता निभाई
झाँसी! जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार व राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थलों यथा-गांधी सभागार कलेक्ट्रेट, खण्ड विकास सभागारों एवं तहसील सभागारों में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु जनपद के 496 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल एवं कानूनगों तथा पंचायत सहायक एवं जनपद के समस्त स्कूलों / डिग्री कालेज के एक-एक अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।
जनपद में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल एवं कानूनगों तथा पंचायत सहायक एवं जनपद के समस्त स्कूलों/डिग्री कालेज के एक-एक अध्यापकों, कुल 3180 लोगों को प्रशिक्षित किया जाना था जिसके सापेक्ष 2872 उपरोक्त प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण अपनी सराहनीय सहभागिता निभाई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरूण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) द्वारा आज नागरिक सुरक्षा, झांसी के इस प्रशिक्षण हेतु चयनित 10 मास्टर प्रशिक्षकों जिनके द्वारा दिनांक-18 जनवरी.2024 से 24 जनवरी.2024 प्रशिक्षण प्रदान किया गया उन्हें मोमेंटों व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही इस प्रशिक्षण के विभागवार जनपद स्तरीय नामित नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी, जिला पंचायतराज अधिकारी झांसी व डा० उत्सवराज, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, झांसी को मोमेंटों व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में बेहतर समन्वय व कुशल नेतृत्व हेतु कृष्ण कुमार, आपदा विशेषज्ञ, झांसी व प्रशिक्षण के बेहतर प्रबन्धन हेतु राम किशोर रायकवार, आपदा लिपिक, कलेक्ट्रेट, झांसी को भी मोमेंटों व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नागरिक सुरक्षा, से सम्मानित किये जाने वाले प्रशिक्षक आनंद कुमार सक्सेना, भूपेन्द्र पाल खत्री, अतुल किलपन डा० पवन कुमार कौशिक, संजय वर्मा, संजीव कुमार साहू, मो० फैजान, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, कालका प्रसाद एवं डी.आर.पी. / मास्टर प्रशिक्षक आपदा प्रबन्धन राज कुमार सिंह उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment