बीआई ई टी झाँसी का स्टार्ट अप ब्लू ओशन डी आर डी ओ दिल्ली में आमंत्रित
बीआई ई टी झाँसी का स्टार्ट अप ब्लू ओशन डी आर डी ओ दिल्ली में आमंत्रित
बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झाँसी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर में पंजीकृत स्टार्ट अप ब्लू ओशन के संस्थापक श्री अपार गुप्ता को रोबोटिक्स की
रक्षा क्षेत्र में उपयोगिता विषय पर चर्चा के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी आर डी ओ)| भारत सरकार के दिल्ली मुख्यालय पर आमंत्रित किया गया। अपार गुप्ता ने पावर पॉइंट् प्रस्तुति की माध्यम से रक्षा मंत्रालय एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी आर डी ओ) के नीति निर्माण अधिकारियों समक्ष अपने स्टार्ट अप की रोबोटिक्स निर्माण की प्रक्रिया साँझा की तथा रक्षा क्षेत्र के लिए भी विकसित करने की प्रक्रिया प्रस्तुत की। संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेन्द्र सिंह हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इन्क्यूबेशन सेंटर की निदेशक प्रो शहनाज़ अयूब ने कहा कि संस्थान स्टार्ट अप्स की व्यावसायीकरण पर प्रयास कर रहा है। उन्होने यह भी बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम दिल्ली पर आयोजित फोरम ऑफ ग्लोबल इकोनोमिक् पॉलिसी में अपार गुप्ता को माननीय वित्त मंत्री महोदया निर्मला सीतारमण जी एवं हार्वर्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हाऊस हॉसमन से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। बुन्देलखण्ड में इस स्टार्ट अप को अपना उत्पादन यूनिट बनाने में संस्थान सहायता प्रदान करेगा। प्रो शहनाज़ अयूब ने कहा नवाचार एवं उद्यमिता पर नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर सतत प्रयासरत है।
Comments
Post a Comment