मलिन बस्तियों में जाकर किए गर्म कपड़े वितरित

झांसी! राम राजा बृज सेवा सदन संस्था के सदस्यों ने ठंड से गरीब लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार को मलिन बस्ती में जाकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। 
इस दौरान पल्लवी चतुर्वेदी ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने गरीब लोगों की मदद के लिए पहले घर-घर जाकर उनसे गरीब लोगों की मदद करने के लिए घर में रखे गर्म कपड़े देने की अपील की। इस पर कुछ लोगों की गरीबों की मदद के लिए गर्म कपड़े निकालकर रखे, जो संस्था के सदस्यों ने एकत्र कर लिए। इसके बाद सोमवार को सभी सदस्य एकत्र होकर मलिन बस्ती आई टी आई में गए और उन्हें गर्म कपड़े, वितरित किए गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा सड़क किनारे बैठे लोगों को भी गर्म कपड़े वितरित किए गए, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर समाज के लिए ऐसे कार्य करती रहती है इस दौरान पल्लवी चतुर्वेदी, दिलीप चतुर्वेदी,अशोक पांडेय, प्रफुल सक्सेना,सीमा चौबे आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण