उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया।
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा तुलसी पूजन दिवस महानगर मंत्री के घर पर मनाया गया।
यह कार्यक्रम अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
रजनी गुप्ता ने कहा आयुर्वेद में तुलसी के कई औषधीय गुण बताए गए हैं हिंदू धर्म में भी तुलसी की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक महत्व के साथ साथ सेहत के लिए भी तुलसी के कई फायदे हैं। तुलसी कई तरह के रोगों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होती है इसलिए तुलसी दिवस पर तुलसी का पूजन करना और साथ ही अपने बच्चों को इसके संस्कार देना हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है।। कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ तथा तुलसी पूजन कराया गया। पूजन के बाद सभी ने मिलकर भजन का आनंद उठाया तथा अंत में कार्यक्रम संयोजिका ममता अग्रवाल द्वारा सभी को सुहाग सामग्री तथा प्रसाद वितरित किया गया।।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, पल्लवी चतुर्वेदी रेनू शुक्ला सोनम गुप्ता विनीता नगरिया, नेहा झा रश्मि महेंद्रु अनीता वासुदेव, ममता अग्रवाल मधु अग्रवाल, राम श्री बरसैया, अलका मित्तल, सीमा तिवारी, रजनी सेठ, कल्पना सेठ, इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका ममता अग्रवाल व सचिव पल्लवी चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया
Comments
Post a Comment