सलाहकार फोरम के जोनल महासचिव हुए मनोनीत राकेश कुशवाहा


झांसी! रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम रजि. के राष्ट्रीय संयोजक महेश पटेल के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय चयन समिति अध्यक्ष रंजन दईया ने उत्तर मध्य जोन मे जोनल महासचिव पद पर झांसी के पत्रकार राकेश कुशवाहा को मनोनीत किया है! 
उनके मनोनीत होने पर उतर मध्य जोन के जोनल संगठन सचिव प्रदीप वर्मा, जोनल मीडिया प्रभारी राशिद पठान, झांसी मंडल अध्यक्ष डा. विकास श्रीवास्तव, मंडल प्रमुख- महासचिव आकाश कुलश्रेष्ठ, मीडिया प्रभारी बृजेश परिहार, रेलवे स्टेशन इकाई के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, पत्रकारो ने हर्ष जाहिर करते हुए नवनियुक्त जोनल महासचिव राकेश कुशवाहा को शुभकामनाएं दी है! 
इस अवसर पर राकेश कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि वह रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम के माध्यम से सदैव रेलवे उपभोक्ता की समस्या निस्तारण व रेलवे यात्री सुविधाओं मे वृद्वि के लिए संघर्ष रत रहेगे! समयानुसार रेलवे प्रशासन से मिलकर रेलवे यात्री के संरक्षण व सुरक्षा के लिए वार्ता करेगे! 
उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक महेश पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति रंजन दईया एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पं. विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया! 
एवं उत्तर मध्य जोन इकाई मे प्रयागराज मंडल, झांसी मंडल, आगरा मंडल मे फोरम के विस्तार हेतु कार्य करेगे

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण