वरिष्ठ समाजसेविका अलका चोपड़ा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत
वरिष्ठ समाजसेविका अलका चोपड़ा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत
राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु
कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने रतलाम, मध्य प्रदेश की वरिष्ठ समाजसेविका विश्व सेवा परिषद की जिलाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की सदस्य अलका चोपड़ा की रेल सेवा के क्षेत्र में रुचि को देखते समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है ।क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्रीमती चोपड़ा को बधाई देते हुए रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है। मनोनयन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अलका चोपड़ा ने कहा कि वह क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगी ।
Comments
Post a Comment