बीआई ई टी झाँसी का स्टार्ट अप ब्लू ओशन वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट सम्मेलन 23 में आमंत्रित

*बीआई ई टी झाँसी का स्टार्ट अप ब्लू ओशन वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट सम्मेलन 23 में आमंत्रित*
झांसी! बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झाँसी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर का स्टार्ट अप ब्लू ओशन के संस्थापक श्री अपार गुप्ता को आर्टिफिशल इंटेलिजंस विषय पर चर्चा के लिए   
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग' तथा इनवेस्ट इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट सम्मेलन 23 में आमंत्रित किया गया। इस चार दिवसीय सम्मेलन में श्री अपार गुप्ता ने 50 से अधिक राष्ट्र के विशेषज्ञों समक्ष अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने आर्टिफिशल इंटेलिजंस द्वारा भारत में विकास के मुद्दो पर चर्चा की। उन्होंने अपने स्टार्ट अप में आर्टिफिशल इंटेलिजंस के उपयोगों के बारे मे बताया संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेन्द्र सिंह हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इन्क्यूबेशन सेंटर की निदेशक प्रो शहनाज़ अयूब ने कहा कि संस्थान स्टार्ट अप्स की व्यावसायीकरण पर प्रयास कर रहा है। उन्होने यह भी बताया कि भारत में ही नहीं परन्तु जागतिक स्तर पर भारत के स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए संस्थान द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे है। प्रो शहनाज़ अयूब ने कहा नवाचार एवं उद्यमिता पर नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर सतत प्रयासरत है।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण