जिला अपराध निरोधक कमेटी ने दी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि किया दीपदान
जिला अपराध निरोधक कमेटी ने दी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि किया दीपदान
झाँसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत जिला अपराध निरोधक कमेटी झांसी के पदाधिकारियों ने कमेटी के सचिव डॉ पवन गुप्ता तूफान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर महारानी के प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया और उनके द्वारा किए गए शौर्य कार्यों की चर्चा करते हुए महारानी लक्ष्मीबाई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने विचार व्यक्त करते हुए पवन तूफान ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का संपूर्ण जीवन प्रेरणा और आदर्श का परिचायक है हम सभी को उनके जीवन से कुछ सीखना चाहिए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई वह हमेशा याद रहेगी, हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित होना होगा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा, इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों में राजीव शुक्ला, मनोरमा शर्मा ,डॉ. पप्पू राम सहाय, एड. तहज़ीब बानो ( नंदनी), एड. ज़ीनत जहां, निधि गुप्ता, प्रीतिका बुधौलिया, श्याम शरण नायक 'सत्य', डॉ राम शंकर भारती ,गगनप्रीत सिंह , मधुर गुप्ता ,खुशी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। आभार व्यक्त राजीव शुक्ला ने किया।
Comments
Post a Comment