रोजगार के लिए सहकार भारती सदैव तत्पर- महानगर अध्यक्ष सतीश राय

विभाग संयोजक अंचल अड़जरिया के मुख्य आतिथ्य में सहकारिता सप्ताह का हुआ समापन

रोजगार के लिए सहकार भारती सदैव तत्पर- महानगर अध्यक्ष सतीश राय
झाँसी। सहकार भारती की झाँसी महानगर शाखा के तत्वाधान में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया गया जो प्रत्येक वर्ष 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाता है। सप्ताह के समापन पर रक्सा के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कार्यालय में सहकारिता सप्ताह समाप्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती झाँसी विभाग के विभाग संयोजक अंचल अड़जरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्सा साधन सहकारी समिति के सभापति बनवारी साहू उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव ईनामदार एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में आये हुए आगंतुकों को कृषि विभाग से आये सतीश पचौरी एवं रक्सा साधन सहकारी समिति के सचिव राजकिशोर गुप्ता ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों के बारे में जानकारी दी व सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय आमजन उपस्थित रहे। आगंतुकों को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक अंचल अड़जरिया ने कहा सहकार भारती का अर्थ साथ मिलकर कार्य करना है आज की आधुनिकता में हम अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं जिसका परिणाम हमारी आने वाली पीड़ियों को भुगतना होगा। पुरातन काल में सभी कार्यों को मिलजुल कर किया जाता था इसीलिए हमारा देश संपन्न था और सोने की चिड़िया कहलाता था लेकिन पश्चिमी देशों का अनुसरण करते हुए हमारा समाज अपने मूल संस्कारों से भटक चुका है और व्यक्तिगत हित के लिए कार्य करने लगा है। हमारे पारंपरिक व्यापार समाप्त होते जा रहे हैं, स्वयं और देश के विकास के लिए हमें अपने पुराने व्यवसायों को पुनर्स्थापित करना होगा। सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य कर रही है समय की मांग को देखते हुए वर्तमान सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई जिसके तहत सहकारिता के सारे कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों से मेरा निवेदन है आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप हमारे संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं आपकी समस्या का शत प्रतिशत समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। आगे जनता को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सतीश राय ने कहा सहकार भारती का मुख्य कार्य रोजगारों का सृजन करना है जिससे प्रत्येक परिवार आर्थिक रूप से सक्षम हो सके हमारा संगठन कई क्षेत्रों में कार्य कर रहा है वर्तमान में कपड़ों के व्यापार में महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है जिससे कई महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर क्षेत्रीय किसानों को खाद एवं यूरिया की बोरियां वितरित की गयीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संगठन के महामंत्री उदय सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सह एसएसजी प्रमुख नीता माहौर एवं नीलू रायकवार, पूर्व उपसभापति रामलाल, सह संगठन प्रमुख अतुल वर्मा, मंत्री पंकज राय, उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह, सर्व प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीराम नरवरिया आदि  लोग उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक तथा वृक्षारोपण पेड़ लगाए, पेड़ बचाए, सांसों को बढ़ाएं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

अग्रनारी क्लब की ओर से कामिनी अग्रवाल के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथ जी के मंदिर के प्रांगण से शरबत का वितरण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं शरबत वितरण